logo

पलामू में राज्य सरकार पर BJP का हमला, भाजपा बोली जल्द हो ईवीएम से निकाय चुनाव, बैलेट पर भरोसा नहीं

bjp_palamu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए नगर निकाय चुनाव को ईवीएम के माध्यम से कराने की अपील की है। दरअसल पलामू के डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन कर झारखंड सरकार से माँग कर रही है की जल्द से जल्द नगर निकाय का चुनाव कराया जाए । 
जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिखकर राज्य में लंबित नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पिछले छह वर्षों से राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हुई है और आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य की सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन की सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव टाल रही है। पार्टी का कहना है कि वर्ष 2018 में नगर निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से संपन्न हुए थे, लेकिन वर्तमान सरकार नियमों में बदलाव कर चुनाव बैलेट पेपर से कराना चाहती है, जो पारदर्शिता के खिलाफ है।
वही पूर्व उप महापौर और महापौर द्वारा कहा गया है कि चुनाव में देरी होने के कारण काफ़ी काम बाधित होते जा रहे हैं। अगर सही समय पर नगर निकाय चुनाव नहीं हुए तो आने वाले दिनों  में आम जनों की समस्या काफ़ी बढ़ते हुए देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सारे काम बाधित होते नजर आएंगे। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र सरकार से मिलने वाली करोड़ों रुपये की राशि राज्य को वापस करनी पड़ रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।
भाजपा ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दें कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द ईवीएम के माध्यम से कराए जाएं, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल हो सके और जनता को उसका अधिकार मिल सके।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news news palamu news palamu khabar palamu update