द फॉलोअप डेस्क
JPSC और JSSC में कथित घोटाले और अनियमितताओं के खिलाफ BJP-AJSU के विधायक आज लगातार दूसरे दिन विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं। विधायकों ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। विधायकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
