logo

स्मार्ट मीटर के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, कहा- जनता को लूटने का किया जा रहा काम

jamtara_bjp_against_elcticity.jpg

जामताड़ा
झारखंड में व्याप्त बिजली संकट, बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर की कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जामताड़ा जिला इकाई ने उग्र प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट और पोस्टपेड मीटर के नाम पर आम जनता को लूटा जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया और राज्य सरकार तथा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

स्मार्ट और पोस्टपेड मीटर से जनता को लूटा जा रहा: BJP
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट और पोस्टपेड मीटर के नाम पर आम जनता को लूटा जा रहा है. उपभोक्ताओं का बिल उनकी वास्तविक खपत से कहीं अधिक आ रहा है, जिससे जनता में त्राहिमाम की स्थिति है. भाजपा नेताओं ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि स्मार्ट मीटर इतने ही प्रभावी हैं, तो इन्हें पहले सरकारी दफ्तरों और समाहरणालय में क्यों नहीं लगाया गया. आम जनता को निशाना बनाने से पहले अधिकारियों को अपने कार्यालयों में इसे लागू करना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक तरफ अघोषित बिजली कटौती जारी है, वहीं दूसरी ओर बिना बिजली उपयोग के ही मीटर की रीडिंग बढ़ रही है, जो सीधे तौर पर अनियमितता का संकेत है. जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली की स्थिति और बिलिंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में जनता इस सरकार को सत्ता से हटा देगी. इस मौके पर जिले के तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Tags - Smart meter in jharkhand Jharkhand News updates Latest Samrt meter Smart meter news Jharkhand Electricity problem Latest jamtara news jamtara news updates latest jamtara News jamtara news in hindi