logo

Ranchi : झारखंड आंदोलन के नाम पर झूठी वाहवाही बटोर रही हेमंत सरकार, ठप है विकास कार्य- समीर उरांव 

a21.jpg

डेस्क: 

भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन भाजपा की देन है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार किया था। किंतु जिन लोगों ने आंदोलन को बदनाम किया, जिन लोगों ने आंदोलन को बेचने का काम किया, वे लोग बड़े-बड़े होर्डिंग और ऐड लगाकर झूठी वाहवाही ले रहे हैं।

आंदोनकारियों की आंखों में झूल झोंका गया
समीर उरांव ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए पूर्व से नीति बनाई गयी है बावजूद आंदोलनकारियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के धूल झोंकने की नीति से आंदोलनकारी आहत हुए हैं। वे लोग पुनः इस सरकार के खिलाफ आंदोलन की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड को बीजेपी ने हमेशा ही सींचने का काम किया है। इसका सीधा प्रमाण है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न योजनाओं का झारखंड की धरती से शुरू किया गया।


 नरेंद्र मोदी जी ने 8 वर्ष के कार्यकाल में झारखंड को कई बड़ी योजनाओं का लाभ भी दिया। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही झारखंड विकास की ओर तेजी से बढ़ा है।


    
झारखंड आंदोलन के नाम पर झूठी वाहवाही
समीर उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार की नेतृत्वहीनता के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हो गया है। जल जंगल जमीन के नाम पर बनी सरकार सर्वाधिक जल जंगल जमीन का ही दोहन करने में लगी हुई है। बालू से लेकर खनिज संपदा की लूट मची है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं को जानबूझकर लटका कर रखा गया है। हेमंत सरकार झारखंड आंदोलन के नाम पर झूठी वाहवाही लूट रही है। बड़े-बड़े होर्डिंग और ऐड से जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है।