द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता बोकारो जिला की रहने वाली है और रांची में रहकर BIT मेसरा में पढ़ाई करती है। पीड़िता ने अपने ही एक दोस्त पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दरअसल, यह खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को होश आया। होश आने पर उसने खुद को रिम्स के पास पाया। फिर उसने अपने घरवालों को फोन किया और पूरी घटना के बारे में बताया। वहीं, इसकी सूचना घरवालों के साथ जाकर उसने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज करवाया। बयान देते समय पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी की रात उसके दोस्त ने उसे अपने रूम बुलाया था। वहां उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। आगे पीड़िता ने कहा कि युवक उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया था ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। जब पीड़िता बेहोश होने लगी तब युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसे रिम्स के पास छोड़ दिया।

पुलिस द्वारा जांच में जब BIT मेसरा प्रबंधन से पूछताछ की गई तो प्रबंधन ने बताया कि छात्रा हॉस्टल में नहीं थी। प्रबंधन की ओर से उसके घरवालों को संपर्क किया गया तो छात्रा के पिता ने कॉलेज प्रबंधन को बताया कि छात्रा उनके साथ है। इस घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को नहीं है। बहरहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच जारी है।