logo

RSS : मेसरा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, स्थानीय लोगों को मिला चिकित्सकीय परामर्श

मेसरा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, स्थानीय लोगों को मिला चिकित्सकीय परामर्श

रांची
बिरसा मुंडा सेवा संस्थान द्वारा आज मेसरा स्थित संस्थान के नूतन परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिरसा मुंडा सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर के संयुक्त तत्वावधान में IRIS हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। अनुभवी चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल द्वारा नेत्र संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में भी उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई।


चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। शिविर के सफल आयोजन में बिरसा मुंडा सेवा संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर तथा IRIS हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Birsa Munda Seva Sansthan Free Eye Camp Mesra Ranchi RSS Ranchi IRIS Hospital