logo

बायोम इंस्टिट्यूट ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के  विरोध में निकाला कैंडल मार्च

BIOM.jpg

रांची
बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को कोलकाता में महिला  डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। संस्था के निदेशक पंकज सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संस्था के परिसर में शोक व्यक्त किया। इस दौरान घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गयी। बायोम के निदेशक पंकज सिंह ने इस अमानवीय कुकृत्य पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आरोपी को ऐसी सजा मिले कि कोई भी व्यक्ति ऐसा अमानवीय कृत्य करने का दुस्साहस न करे। कैंडल मार्च के दौरान संस्था की ओर से बेटियों को समुचित सम्मान और संरक्षण देने की अपील की गई। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी समेत अन्य मौजूद थे।


 

Tags - Biom Institute female doctorJharkhand News