द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा लोकतंत्र का महापर्व है और इससे राज्यों की जनता को अपने भविष्य और अपने राज्य की दिशा तय करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। उनका आरोप है कि केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार इन मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है। बिनय सिन्हा दीपू ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की राजनीति करती रही है। कांग्रेस विकास, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी राज्यों के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
.jpeg)