logo

रांची : अनगड़ा में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

PALAMU123.jpg

रांची (अनगड़ा)
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदली पोखर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अनगड़ा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest