logo

साहिबगंज में बाइक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, मौके पर हुई 2 युवकों की मौत

accident3.jpeg

साहिबगंज 

झारखंड के साहिबगंज में तीन पहाड़ टोला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां महाराजपुर-शर्मापुर सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। मिली खबर में कहा गया है कि दोनों में से किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इस काऱण दोनों को सिर में अधिक चोट लगी और यही उनकी मौत का कारण भी बना। 

धमनिया की ओऱ जा रही थी बाइक 
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि काले रंग की एक तीन पहाड़ से धमनिया की ओर जा रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। बाइक तेज रफ्तार में थी और इसने लोहिया भवन के पास एक महिला हेमंती को धक्का मार दिया। इससे महिला घायल हो गयी। महिला की हालत देखकर दोनों बाइक सवार घबरा गये। उन्होंने बाइक को औऱ अधिक में स्पीड में चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया। इससे युवक और भी ज्यादा घबरा गये। तब तक बाइक नीचे टोला पहुंच चुकी थी। 

मृतक युवकों की नहीं हो पायी पहचान 
नीचे टोला में भीड़ के कारण चालक युवक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जाकर टकरा गयी। इससे दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गयी। फिलहाल मृत युवकों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पायी है। कुछ लोगों के अनुसार मृतकों में से एक तीन पहाड़ के दुर्गापुर और दूसरा दुमका का रहने वाला है। हालांकि स्थानीय प्रशासन या पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।