logo

मिनिस्टर के बेटे की कार से टकराई बाइक, घायल को मंत्रीपुत्र ने पहुंचाया अस्पताल 

accident19.jpeg

रामगढ़ 
रामगढ़ में मंत्री के बेटे की कार से एक बाइक टकरा गयी। हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक यहां शुक्रवार को गोला-चारू बाइपास रांची मार्ग पर ब्रह्मपुत्र मेटालिक प्रालि कमता के पास सड़क हादसे में गोला के बरवाडीह निवासी 56 वर्षीय सेवक महतो घायल हो गए। बताया गया है कि घायल सेवक महतो की बाइक तेज गति से आ रही मंत्री बेबी देवी के बेटे के वाहन की चपेट में आ गई।   


हादसे के बाद मंत्री बेबी देवी के बेटे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सेवक महतो को इलाज के लिए गोला के अस्पताल में एडमिट कराया गया। मिली खबर के मुताबिक बीएमएल प्लांट में सेवक महतो चालक के पद पर काम करते हैं। घटना के समय सेवक महतो बाइक से ड्यूटी के लिए बीएमएल प्लांट जा रहे थे। इसी समय रांची की ओर जा रही मंत्री के पुत्र की गाड़ी ने बाइक सवार सेवक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में सेवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। 


 

Tags - Bike  collided minister  son car Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News