logo

जमशेदपुर : मानगो में महिला से पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

MANGO_SNATTCHING.jpg

जमशेदपुर
मानगो थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. इंटरनेशनल स्कूल के गली से होकर अपने घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गये. घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा और नाराजगी है. घटना मानगो थाना क्षेत्र स्थित महावीर कॉलोनी में रविवार शाम घटी है. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गये. पीड़िता गीता पंडित जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित जेकेएस सोसायटी की निवासी हैं. उन्होंने मानगो थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. 
शिकायत के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह इंटरनेशनल स्कूल गली से होकर अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया और दोनों तेजी से फरार हो गये. इस दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल चुके थे. पीड़िता ने बताया कि पर्स में नकदी, मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

 

Tags - Purse snatching in Mango Mahavir Colony robbery Bike borne criminals Jamshedpur CCTV investigation Jamshedpur Jharkhand local crime update