logo

पत्रकारों के खिलाफ सबसे अधिक मुकदमे बिहार में, झूठा केस दर्ज करने वाले थाना प्रभारियों पर हो कार्रवाई - BSPS 

GYA11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने पत्रकारों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने वाले थाना प्रभारिय़ों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि बिहार का शुमार देश के ऐसे राज्य में हो रहा है, जहां पत्रकारों के खिलाफ सबसे अधिक मुकदमे पिछले कुछ सालों में दर्ज किये गये हैं। संघ ने इस बाबत आज गया जिले के डाक बंग्ला रोड स्थित सूर्या होटल में बैठक की। पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन को गया के पत्रकारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में गया के पत्रकार पर झूठे मुकदमे सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। 


कोड ऑफ कंडक्ट का मुद्दा उठा 
हसन ने कहा कि आज जिस तरह प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन अनिवार्य है, उसी प्रकार डिजिटल मीडिया के लिए भी डिजिटल मीडिया एक्ट 2021 बनाया गया है। ये सभी राज्यों में लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बिहार एवं बंगाल सरकार से डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को मान्यता के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को BSPS द्वारा पत्र लिखने की जानकारी दी। उन्होंने गया के पत्रकारों से कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा अन्य कई राज्यों में पत्रकारों को सुविधा दी जा रही है, वैसे ही बिहार जैसे राज्य में भी पत्रकारों को अधिकार मिलना चाहिए। 


बैठक में ये लोग शामिल थे 
बैठक में गया के पत्रकारों ने आगामी महीनों में बोधगया में कार्यशाला के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसमें देश भर के पत्रकारों को आमंत्रित किया जायेगा। इस बैठक में मगध प्रमंडल के अध्यक्ष अजय भूषण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार, अमित सिंह, रमेश कुमार, रविकांत पटेल, राजू पटवा, संदीप कुमार, प्रकाश कुमार, प्रकाश कुमार, कुमार रणजीत कुमार एवं अन्य शामिल थे।

Tags - BSPSCaseFalse caseBihar News