बिहार:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष अभियान का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे तक अपने घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।

आशीर्वाद का दीया और सेवा संकल्प अभियान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज शाम 6 बजे से 7 बजे तक अपने घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनकी 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। दीया सेवा का, आशीर्वाद देश के सेवक के लिए… यह अभियान भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। इसमें लोगों से घर पर दीया जलाने और प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना करने की अपील की गई है। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें परिवार, सेवा के दृश्य, पारंपरिक संगीत और दीया जलाने के प्रतीकात्मक दृश्य दिखाए गए हैं।
.jpeg)
बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति
यह आह्वान ऐसे समय में आया है जब बिहार बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, 15 जिलों में करीब 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और बचाव कार्य चला रहा है।
.jpeg)