द फॉलोअप डेस्क
विपक्षी एकता को मजबूत की मुहिम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार जुटे हैं। वे देश के विभिन्न राज्यों में जा रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को रांची आएंगे। यहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। झारखंड की राजनीति में यह दिन अहम होगा जब दो पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए मिलेंगे। भविष्य की राजनीति को लेकर मंथन करेंगे। जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम चार बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी होंगे।

स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचेंगे कार्यकर्ता
बिहार के सीएम के रांची आने पर उनके स्वागत में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। इस संबंध में पार्टी के प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद सह झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहुंचेंगे। साथ ही सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT