logo

गोड्डा पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत व्यक्ति को 6 घंटे में बचाया; 2 अपराधी भी गिरफ्तार

गोड्डा_पुलिस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती के लिए अपहृत किए गए एक व्यक्ति को महज 6 घंटे के भीतर सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उनके फरार साथियों की तलाश लगातार की जा रही है।
बता दें कि यह घटना बीते 20 अगस्त की रात करीब 10 बजे हुई थी, जिसके बाद गोड्डा पुलिस को ककना बिसाहा मुख्य मार्ग से एक युवक के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसमें अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।
सूचना मिलते ही, गोड्डा पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने बिना कोई देरी किए तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस टीम ने हंसडीहा-महगामा मुख्य मार्ग पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को बढ़ौना और सिमड्डा गांवों के पास एक सुनसान जगह पर कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिलें मिलीं। वहीं पुलिस को देखते ही करीब 7-8 लड़के वहां से भागने लगे, लेकिन मौका रहते पुलिस ने उनका पीछा किया और दो बदमाशों को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने अपहृत युवक को भी सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोड्डा के रहने वाले 32 वर्षीय सुदर्शन मंडल और 20 वर्षीय देवानंद राज के रूप में हुई है। पूछताछ में, उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि वे अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे रहे थे।
 

Tags - jharkhand news jhakhand latest news jharkhand khabar jharkhand trending news godda news godda latest news godda update godda police SIT