logo

झारखंड के पूर्व IPS अधिकारी अजय कुमार को बड़ी जिम्मेवारी, कांग्रेस ने सौंपा 3 राज्यों का प्रभार  

ajay_kumar.jpeg

रांची 

झारखंड के पूर्व IPS अधिकारी व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को 3 राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया है। इस बाबत कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। कहा कि दोनों ही नेता अनुभवी नेता हैं। इनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा, इसमें कोई संशय नहीं है। अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का दायित्व सौंपने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार जताया है। कहा है कि पांडेय एक कुशल संगठनकर्ता हैं। 

गुलाम अहमद मीर को दी बधाई 

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के रूप में गुलाम अहमद मीर के मनोनयन पर भी कांग्रेस नेता ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया। कहा कि इनकी क्षमता का लाभ झारखंड कांग्रेस को मिलेगा। मीर एक कुशल नेतृत्वकर्ता माने जाते हैं। जम्मू काश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष के रहते उन्होंने संगठन को गांव तक ले जाने का काम किया। इनकी कार्य कुशलता झारखंड में भी देखने को मिलेगी।