logo

हजारीबाग : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ अड्डे से 6 गिरफ्तार, करीब 1 लाख से अधिक कैश बरामद

hzb_jua.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए वृहद जुआ खेल का भंडाफोड़ किया है। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गुप्त सूचना के आधार पर ईचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। ईचाक थाना और पदमा ओपी की संयुक्त टीम ने बरकाकला गांव में छापेमारी की और छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के छह बंडल और नकद 1 लाख 19 हजार 960 रुपए बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप मेहता, गणेश प्रसाद मेहता, राजन कुमार, बंगाली प्रसाद महतो, अनिल मेहता और राहुल कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी ईचाक थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी और क्राइम में भी कमी आएगी। फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही अन्य स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल ईचाक थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।



 

Tags - latest hazaribagh news hazaribagh news updates latest hazaribagh news latestst jharkhand news Jharkhand hazaribagh news hazaribagh updates in hindi