logo

वित्तीय वर्ष 2022-23 में डीटीओ कार्यालय की बड़ी उपलब्धि, टारगेट से अधिक राजस्व किया प्राप्त

1277.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची जिला जिला परिवहन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत से भी ज्यादा वार्षिक राजस्व संग्रहण किया है। परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 30163.23 लाख रुपए निर्धारित किया गया था। जिसके विरुद्ध 33567.00 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया है। यानी इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 111.28% राजस्व संग्रहण किया है। मालूम हो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 27500 लाख रुप था। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में राजस्व संग्रहण का प्रतिशत 27500 लाख रुपये से बढ़ाकर 30163.23 लाख रुप किया गया था। मगर डीटीओ प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में जिला परिवहन ने लक्ष्य से 11.28 प्रतिशत अधिक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

31 मार्च को भी सड़क पर राजस्व वसूली के लिए रहे मुस्तैद
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को भी डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश राजस्व वसूली के लिए सड़क पर मुस्तैद रहे। उनके नेतृत्व में रिंग रोड, लादली, कांके क्षेत्र में टैक्स फेल, ओवरलोड, बिना प्रदूषण प्रमाण, बिना परमिट एवं वाहन संबंधी अन्य वैद्य कागजातों के बिना परिचालन करने वाले वाहनों तथा बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया।

2.55 लाख रुपए वसूला गया जुर्माना
31 मार्च शुक्रवार के दिन डीटीओ ने सख्ती से अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 154 वाहनों के कागजातों की जांच की गई। इनमें से 32 वाहनों से कुल 2.55  लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक वाहन को जब्त कर पंडरा टीओपी में रखा गया है। डीटीओ ने सभी वाहन मालिकों व वाहन चालकों से कहा है कि बिना वैध कागजात के वाहन सड़क पर न चलाएं। नियम का पालन नहीं करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT