logo

पिंजरा पोल में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

पिंजरा पोल में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

द फॉलोअप, रांची 

रांची के हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल में प्रत्येक वर्ष बनने वाले कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण हेतु सोमवार को भव्य भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूजा समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पुरोहितों ने भूमि का शुद्धिकरण कर मां दुर्गा के भव्य पूजा पंडाल की नींव रखी। इस वर्ष का पंडाल अपनी अनूठी वास्तुकला और भव्यता के लिए विशेष होगा। भूमि पूजन संपन्न होते ही पंडाल निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। इस मौके पर समिति के सदस्यों में शैलेंद्र यादव, दिवा शंकर ओझा, पवन मुरारका, एकांश कुमार आदि शामिल थे।


बता दें कि कल्पना लोक दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1969 से किया जा रहा है। इस वर्ष आगामी शारदीय नवरात्रि में भक्तों को पूजा पंडाल में मां दुर्गा के अलौकिक दर्शन के साथ-साथ उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलेगी। पंडाल के भव्य और कलात्मक निर्माण के लिए दर्जनों कुशल कारीगर दिन-रात अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समिति ने सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े प्रबंध किए हैं, ताकि मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। स्थानीय निवासियों में इस वर्ष के आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Tags - Cage Pole Kalpana Lok Durga Puja Bhoomi Pujan Ranchi