द फॉलोअप डेस्क
चास नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर भोलू पासवान ने दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल की है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे भोलू पासवान ने भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समर्थित उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देते हुए पराजित कर दिया। उनकी इस जीत को शहर में किए गए विकास कार्यों पर जनता की मुहर के रूप में देखा जा रहा है। वर्ष 2015 से 2020 तक मेयर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भोलू पासवान ने चास नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई थी। उनके नेतृत्व में शहर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार भी मिला, जिससे चास की पहचान राज्य से निकलकर देशभर में बनी। स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं में सुधार, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास योजनाओं को गति देने को लेकर उनके प्रयासों को जनता ने सराहा। यही वजह रही कि इस बार भी मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा मेयर की जिम्मेदारी सौंपी।
