logo

रांची में भोला मिष्ठान भंडार के छठे आउटलेट का शुभारंभ, संचालक संजय कुमार बोले-गुणवत्ता है पहली प्राथमिकता

bhola_mishthan_bhandar.jpg

रांची
रांची के अरगोड़ा चौक, हरमू रोड स्थित भोला मिष्ठान भंडार के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया गया. यह भोला मिष्ठान भंडार का छठा आउटलेट है. इस अवसर पर पारंपरिक स्वाद और आधुनिक गुणवत्ता का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ग्राहकों को शुद्धता, बेहतर स्वाद और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नए आउटलेट में आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण के साथ ग्राहकों को पारंपरिक मिठाइयों, नमकीन एवं अन्य खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही यह आउटलेट स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा.
कार्यक्रम में भोला मिष्ठान भंडार के संचालक संजय कुमार और आईएचएम के प्रिंसिपल भूपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. वहीं बीजू पाड़ा के एनजीओ के बच्चों ने अतिथियों के साथ मिलकर फीता काटा और आउटलेट का शुभारंभ किया. बच्चों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को विशेष और भावनात्मक बना दिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अतिथि एवं प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने भोला मिष्ठान भंडार के नए आउटलेट के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

Tags - Ranchi Bhola Misthan Bhandar Harmu Road Argoa Chowk sweets shop Bhola Misthan Bhandar new outlet Ranchi Sanjay Kumar sweets shop Ranchi Jharkhand sweet shop inauguration event