logo

भोजपुरी गायक भरत शर्मा पहुंचे धनबाद कोर्ट, अश्लीलता के बारे में ये कहा...

BHAjan_sharma.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी गायक भरत शर्मा बुधवार को एक मामले में धनबाद न्यायालय में हाजिर हुए। उन पर टीडीएस रिटर्न फाइल करने में गलत आय की जानकारी देने के आरोप लगा है। इस मामले में हाल ही में भरत शर्मा को कोर्ट से जमानत मिली थी।  


भोजपुरी फिल्म जगत में फैल गई है अश्लीलता
25 सितंबर को धनबाद न्यायालय में पेश हुए भरत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म जगत में अश्लीलता फैल गई है। आज आप भोजपुरी गाना परिवार के साथ बैठ कर नहीं सुन सकते हैं। गायक बिना लड़की के साथ गाना नहीं गाते हैं।

 
भोजपुरी संस्कृति को बचाते हुए गाया 
वहीं, अभी तक हमने भोजपुरी संस्कृति को बचाते हुए गाना गाया है। लेकिन आज के गायक भोजपुरी सभ्यता और संस्कृति को भूल गए हैं और उसे नजरअंदाज कर अश्लीलता के भरोसा हैं। इस दौरान भरत शर्मा ने एक भोजपुरी गाना भी गुनगुनाया। उन्होंने कहा कि साल 1977 से धनबाद में रह रहे और 1977 से लेकर 1990 तक कोयला मजदूर के रूप में काम भी किया है। इस कारण यहां के लोगों से गहरा नाता है।

Tags - Bhojpuri singer Bharat Sharma Dhanbad court Jharkhand News News Jharkhand