logo

Ranchi : भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ, बच्चों के बीच किया छतरी का वितरण

A81.jpg

रांची: 

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तत्वाधान में 76वां स्वतंत्रता दिवस पर्व आजादी का अखंड भारत संकल्प  दिवस के रूप में केंद्रीय कार्यालय में मनाया गया। झंडोत्तोलन, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा संकल्प ले देश को तोड़ने वाली शक्तियों का सामना करें और एक ऐसा समूह बनाएं जो देश विरोधी ताकतों की मुखालफत करें। 

देश-विरोधी ताकतों का विरोध करें! 
धर्मेंद्र तिवारी ने झंडोत्तोलन के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि देशद्रोह की बात करने वालों का विरोध हो। समाज को तोड़ने की कोशिश करने वालों का विरोध होना चाहिए।

संगठन के महामंत्री आशीष शीतल मुंडा ने इस दरम्यान बच्चों के बीच छतरी का वितरण किया। बच्चों के बीच जलेबी और टॉफी का भी वितरण किया गया। बच्चों ने इस दौरान देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुति भी दी। 

कार्यक्रम में शामिल हुए कई गणमान्य
इस अवसर पर शिव शंकर, आनंद कुजूर, बॉबी सिंह, दीपांकर करमाकर ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य भाई बहन उपस्थित थे।