द फॉलोअप डेस्क, रांची
पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सदन से बधाई दे रहा हूँ महोदय. गढ़वा में चाईबासा के व्यक्ति को भेजकर चुनाव लड़वाया. और गढ़वा के लोगों ने सिर पर बिना बाल वाले मंत्री का बाल पैदा करा दिया महोदय. उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में और इस सत्र में बहुत बदलाव हुआ है. इसलिए बधाई दे रहा हूँ. यह बातें सदन में भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर चुटकी लेते हुए कही. भानु गैरसरकारी प्रस्ताव के जरिये वंशीधर नगर को जिला घोषित करने की मांग करते हुए अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि माले विधायक विनोद सिंह के सवाल पर सरकार ने संज्ञान लिया. मेरे मामले में भी सरकार संज्ञान ले. इसपर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जिला बनने से ही विकास होगा. मैं व्यक्तिगत तौर पर ऐसा नहीं मानता. आप प्रस्ताव भिजवाईये.
