logo

भैरव सिंह जमानत याचिका पर 8 अगस्त को होगी सुनवाई, इस मामले में गए हैं जेल

bhairav1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पार्किंग ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद और मारपीट की घटना में गिरफ्तार भाजपा समर्थक एवं हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को सुनवाई होगी। यह सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में अपर न्यायायुक्त की अदालत में निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि रांची पुलिस ने भैरव सिंह को 19 जुलाई को चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक स्थित बिग बाजार इलाके में हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इससे पहले भैरव सिंह ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। अब उन्होंने पुनः सिविल कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जिस पर आगामी 8 अगस्त को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में भैरव सिंह की उक्त घटना में संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी। बताया गया कि पार्किंग ठेकेदारी को लेकर विवाद के दौरान सड़क पर मारपीट हुई, जिसमें भैरव सिंह की भूमिका पाई गई थी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhandlive Breakinglatest Breaking News bhairav singh bhairav singh news