logo

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के प्रेरणा स्रोत : गौतम सिंह

AJSU5.jpeg

रांची

आजसू के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह ने शहीद दिवस पर आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अल्पायु में देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले भारत माता के तीनों वीर सपूतों का संपूर्ण जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उनका सम्मान किया जाना चाहिये। 

भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक
मौके पर युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने साथी राजगुरु और सुखदेव के साथ मिलकर देश की आज़ादी की लड़ाई को धार दी थी। उनके बलिदान से प्रेरित होकर हजारों युवा भी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। 


मौके पर ये लोग थे मौजूद 

इस दौरान मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी, जब्बार अंसारी, वेदांत कौस्तव, अजीत कुमार राजककिशोर महतो, राहुल तिवारी अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, बिपिन यादव, विक्रम यादव, राजेश सिंह, प्रियांशु, अभिषेक साहू, बबलू मंडल, आनंद यादव और आशुतोष सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn