logo

झारखंड में बेवरेज उत्पादन को मिलेगी नई रफ्तार, रांची में खुला नया प्लांट

झारखंड में बेवरेज उत्पादन को मिलेगी नई रफ्तार, रांची में खुला नया प्लांट

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: फ्रूट फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड (Fruit Fusion Private Limited) की ओर से रिंग रोड स्थित विकास चौक के पास, ओरमांझी क्षेत्र में बेवरेज प्लांट ‘वर्सेटाइल रिफ्रेशमेंट वेंचर’ (Versatile Refreshment Venture) का उद्घाटन किया गया। प्लांट का उद्घाटन कंपनी के निदेशक विवेक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नूतन सिंह और सुप्रीत सुमन सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस प्लांट की शुरुआत को बेवरेज उत्पादन के क्षेत्र में नई पहल बताया गया। उद्घाटन के अवसर पर निदेशक विवेक अग्रवाल ने कहा कि प्लांट में अलग-अलग प्रकार के पेय पदार्थों (Beverages) का उत्पादन किया जाएगा। शुरुआती चरण में उत्पादों की आपूर्ति झारखंड में की जाएगी। 

देश के अन्य राज्यों में भी भेजने की योजना

कारोबार का विस्तार करते हुए देश के अन्य राज्यों में भी भेजने की योजना है। उन्होंने कहा कि उत्पादन के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता होगी। प्लांट प्रबंधन के अनुसार, खाद्य सुरक्षा मानकों (Food Safety Standards) का पालन करने के साथ उत्पादन और स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि झारखंड में अपनी पहचान बनाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार का विस्तार किया जाएगा। उद्घाटन (Inauguration) के मौके पर प्लांट से जुड़े अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Tags - Fruit Fusion Private Limited Versatile Refreshment Venture Beverage Plant Ranchi News Beverage Manufacturing Business Expansion