logo

करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को मिलेगा 'मंईयां सम्मान योजना' की 13वीं किस्त का तोहफा

MAIYAAN1.jpg

रांची
करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण तोहफा देने जा रही है। 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि की 13वीं किस्त भेजी जाएगी। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, 31 अगस्त से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग ने मंईयां योजना के लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले 2 से 3 दिनों में यह राशि महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी।


रक्षाबंधन पर भी जारी हुई थी राशि
इससे पहले जुलाई माह में रक्षाबंधन के मौके पर भी एक किस्त जारी की गई थी, ताकि त्योहार के समय महिलाओं को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अब, करम पर्व के पहले भी राज्य सरकार अपनी बहनों को यह तोहफा देने जा रही है। इस बार की किस्त से 50 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा होगा। जुलाई माह में भी 50 लाख 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ मिला था।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest