द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में B.Ed, M.Ed और BP.Ed पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी। इस परीक्षा में राज्यभर से 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से किया जा रहा है।
.jpeg)
राजे में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए
परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9 बजे से शुरू होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। रांची में 30 समेत राज्य के आठ जिला मुख्यालयों रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर ली जाएगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

करीब 13,600 सीटों पर होगा नामांकन
प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का नामांकन राज्य के सरकारी और गैर सरकारी बीएड कॉलेजों में कराया जाएगा। झारखंड में संचालित 136 बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए करीब 13,600 सीटों पर नामांकन होना है। प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।