logo

बरही बैंक डकैती का खुलासा, यूपी STF और झारखंड पुलिस ने वाराणसी से 3 को पकड़ा

barhi_bank_dakaiti.jpg

रांची
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई चर्चित बैंक डकैती कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है.
912.22 ग्राम सोना, 20 लाख कैश और स्कॉर्पियो बरामद
पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके से की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद और डकैती में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों ने बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया था. घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के माध्यम से गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी.

2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को लाया जाएगा हजारीबाग
गिरफ्तार आरोपियों को झारखंड पुलिस दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हजारीबाग लाई है. नियमानुसार, उन्हें 4 मई की शाम 5 बजे तक वाराणसी के सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना है. इस पूरे ऑपरेशन में बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरही सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार और थाना प्रभारी विनोद यादव की अहम भूमिका रही. पुलिस टीम के समन्वय और त्वरित कार्रवाई से इस बहुचर्चित कांड का पर्दाफाश संभव हो सका है.

 

Tags - barhi bank loot Barhi bank loot News barhi bank Loot News bank Loot News barhi barhi bank loot