logo

रांची : झारखंड में 100% डिजिटल होगी बैंकिंग सेवा, मशीनों का इस्तेमाल बढ़ेगा

bank4.jpg

रिजर्व बैंक के आदेश के बाद झारखंड के सभी 24 जिले के बैंको को 100 फिसदी डिजिटल करने की तैयारी शुरू हो गई है।  बैंकों में इसको लेकर दिशा- निर्देश दिए जा चुके हैं. इससे पहले भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रांची और पूर्वी सिंहभूम के बैंको को पूरी तरह से डिजिटल करने का लक्ष्य रखा गया था जिसे समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। दरअसल 2023 के शुरुआत में ये फैसला लिया गया था और साल का अंत होने से पहले लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। इसके बाद ही ये फैसला लिया गया की राज्य के सभी बैंकों को 100 फिसदी डिजिटल बनाया जाएगा। 

दो जिलों में मिली सफलता, अब पूरे राज्य की बारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को ये समझना था कि झारखंड में बैंक नई तकनीक को समझने और उसे लागू करने के लिए कितने तैयार हैं। तब पहले केवल 2 जिलों को चयनित कर बैंकों को 100 फिसदी डिजिटल बनाने का काम किया गया। अब रांची और पूर्वी सिंहभूम के बैंक 100 फिसदी डिजिटल हो चुके हैं। जिसके बाद अब सभी जिलों में इस काम को शुरु किया जा रहा है।

डिजिटाइजेशन से बढ़ेगा मशीनों का इस्तमाल, लोगों को मिलेगी सुविधा 
बैंक में ट्रांजेक्शन का 100 फीसदी हिस्सा ऑटोमेट करने की योजना है। साथ ही इस योजना पर भी काम चल रहा है कि बैंको के पूरी तरह डिजिटल होने के बाद कर्मचारियों को अब कारोबार बढ़ाने, बैंक की सुविधा को और बेहतर करने की तरफ फोकस करना होगा। 

इन टच के साथ कई सुविधाएं जुड़ेंगी एसबीआइ इन टच के साथ कई तरह के प्रयोग भी कर रहा है। बैंकों में तत्काल खाता खोलने, पर्सनलाइज्ड अकाउंट की प्रिंटिंग और उसे इश्यू करने, इन्वेस्टमेंट के लिए ऑनलाइन एक्सपर्ट सलाह देने जैसी कई सुविधाएं आसानी से हो सकेंगी। इसके अलावा आरबीआई के इस फैसले के बाद डिजिटल ओनली और ई-लॉबीज की संख्या भी बढ़ेगी।