रांची
चान्हो के वीर बुधू भगत कॉलेज मैदान में मांडर, चान्हो, इटकी, बेड़ो और लापुंग प्रखंडों के ग्रामीण पंचायत कांग्रेस कमेटियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने सभी पंचायत अध्यक्षों और पदाधिकारियों को एकजुट करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “आज देश में संविधान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और लोकतंत्र विरोधी ताकतें वोट चोरी जैसे षड्यंत्र कर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और बीएलए (BLA) को सजग रहकर इन साजिशों का मुकाबला करना होगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा करें और उन्हें प्रधानमंत्री बनाएं, ताकि जनता का अधिकार सुरक्षित रह सके।”
.jpeg)
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने भी बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती देगी। साथ ही, सभी बीएलए को सतर्क रहने की विशेष हिदायत दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में वीर दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष इस्तेयाक अहमद, मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, इटकी के रमेश महली, लापुंग के जयंत बारला, बेड़ो के प्रो. करमा उरांव सहित सभी पंचायत अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।
.jpg)