logo

विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन, आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़

dhullu.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनकी तबीयत दो दिन पहले ज्यादा बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और मंगलवार सुबह निधन हो गया। इससे पहले उनको दिल्ली के एम्स भी ले जाया गया था। तबीयत में थोड़ी सुधार होने के बाद उन्हें वापस लाया गया था। रुकवा महताईन के निधन के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज ही लिलोरी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके पार्थिव शरीर को विधायक के आवास पर रखा गया है जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उनकी मां की इस क्षेत्र में अलग ही पहचान थी अक्सर वो भी लोगों की समस्या के समाधान करती थीं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N