logo

इको बॉल तकनीक से होगी बड़ा तालाब की सफाई, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने की शुरुआत 

SANJAY.jpeg

रांची

रांची बड़ा तालाब यानी स्वामी विवेकानंद सरोवर की सफाई इको बॉल तकनीक से होगी। इस अभियान की शुरुआत आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह के द्वारा की गयी। बता दें कि स्वामी विवेकानंद सरोवर का पानी दूषित हो जाने के कारण पानी से दुर्गंध आ रही थी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की जानकारी में आने के बाद कुछ दिन पूर्व रांची के उपायुक्त एवं रांची नगर निगम के अधिकारियों को पानी को स्वच्छ करने को कहा था।

रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने इस काम को करने के लिए हर संभव मदद की बात कही थी। नगर निगम के पहल पर इको बॉल तकनीक से काम करने वाली कंपनी से संपर्क साधा गया। इसके बाद निर्णय हुआ कि स्टार्टअप कंपनी माइक्रोब्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इको बॉल के माध्यम से स्वामी विवेकानंद सरोवर की सफाई की जाएगी। ये कंपनी देश भर के 450 तालाब  की सफाई इको बॉल के माध्यम से कर चुकी है। कंपनी ने बताया है कि इको बॉल पूरी तरह  सुरक्षित  है।

बताया कि इसका असर तालाब में पलने वाली मछली  और अन्य जीव जंतु पर नहीं होगा। मंत्री  सेठ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सरोवर जो बड़ा तालाब के नाम से जाना जाता है, यह रांची की हृदय स्थली है। इसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज इसकी सफाई की शुरुआत की गई है।  छठ के पहले या तालाब स्वच्छ और साफ हो पाएगा। आज के इस अवसर पर रांची नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार सहित नगर निगम के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


 

Tags - Sanjay SethBADA TALABEco BallJharkhand News