द फॉलोअप डेस्क, रांची
5 सितंबर को होने वाले डुमरी उपचुनाव के नामांकन का आज आखरी दिन है. ऐसे में राजनितिक सरगर्मी तज हो गई है. पक्ष-विपक्ष के दो बड़ी पार्टियों की ओर से आज यानि गुरुवार को नामांकन किया जायेगा. बता दें इंडिया गठबंधन की और से बेबी देवी और एनडीए गठबंध से यशोदा देवी नामांकन दाखिल करेंगी.

पक्ष-विपक्ष के बड़े नेता होंगे शामिल
वहीं नामांकन में स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख आदि के होने की संभावना है. वहीं, यशोदा देवी के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बीजेपी विधायक व सांसद शामिल होंगे. बता दें 'इंडिया' और 'नडीए' के अलावा डुमरी उपचुआव में 'AIMIM' की और से मौलाना मोबिन रिज़वी ने बीते बुधवार को नामांकन दाखिल किया था.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N