logo

संदिग्ध आतंकी शमा परवीन पर बोले बाबूलाल, फल- फूल रहे इस नेटवर्क पर राज्य सरकार करे सख्त कार्रवाई

shama.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेंगलुरु में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी शमा परवीन का झारखंड कनेक्शन सामने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आतंकी संगठन की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है और राज्य में फल- फूल रहे आतंकी नेटवर्क जो चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि "गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) द्वारा हाल ही में बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से गिरफ्तार की गई संदिग्ध महिला आतंकी शमा परवीन का झारखंड के कोडरमा जिले से सीधा संबंध सामने आना बेहद चिंताजनक है। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शमा अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़ी थी और सोशल मीडिया के जरिए आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रही थी"।
वहीं उन्होंने आगे लिखा "गौर करने वाली बात है कि शमा मूल रूप से कोडरमा की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु में अपने भाई के साथ रह रही थी। यह गिरफ्तारी झारखंड में पनप रहे आतंकी नेटवर्क की एक और कड़ी को उजागर करती है। बीते वर्षों में रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग जैसे जिलों से भी आतंकी गतिविधियों और संदिग्ध गिरफ़्तारियों की खबरें आती रही हैं। 
बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में हेमंत सोरेन से अपील की है कि झारखंड धीरे-धीरे आतंकी संगठनों की शरणास्थली बनता जा रहा है। ऐसी घटनाएं पूरे राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस को निर्देश देकर राज्य में फल फूल रहे सभी आतंकी नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें।
बता दें कि गुजरात एटीएस के द्वारा हाल ही में बेंगलुरु से संदिग्ध अलकायदा आतंकी शमा परवीन को गिरफ्तार किया गया है। जो कि झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली है। परवीन काफी समय तक हैदराबाद में रही और फिर बेंगलुरु चली गई। गुजरात एटीएस को जांच के दौरान पता चला कि शमा परवीन सोशल मीडिया के जरिए चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रही थी। और अलकायदा के विचारों को फैलाने के साथ युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सक्रीय थी।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar state government suspected terrorist suspected terrorist Shama Parveen hemant soren babulal marandi