द फॉलोअप डेस्क
रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी इन दिनों हेमंत सरकार पर हमलावर हैं। सोमवार को भी उन्होंने फिर ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक पोस्टर जारी की है। जिसमें छवि रंजन से लेकर सोरेन परिवार सहित कुल 10 नाम जारी किए हैं। ये सभी वैसे नाम हैं जो इन दिनों ईडी की रडार में है। इनमें से कई लोगों को ईडी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तो किसी अब भी पूछताछ का सिलसिला जारी है। बाबूलाल मरांडी ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा है 'द झारखंड स्टोरी' : और करप्शन के किरदार नाम दिया है। उन्होंने लिखा है कि ” ये कवर पोस्टर किरदारों की बस एक झांकी है…इंतजार कीजिए…बाकी किरदारों के नाम आने बाकी हैं।

ईडी से बचने के लिए ज्योतिषों का लगा रहे चक्कर
बाबूलाल ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि झारखंड में लोगों की गाढ़ी कमाई और गरीबों का खून चूसने वाले कुछ भ्रष्ट अधिकारी, सत्ता संरक्षित और पोषित दलाल लुटेरे अब ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए रांची से दिल्ली तक ज्योतिषों के चक्कर काट रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार की मलाई खाने और झारखंड के ग़रीबों, दलित-आदिवासियों का खून चूसने के बाद अब ज्योतिषियों की सलाह पर गरीबों को खिचड़ी खिला रहे हैं।

बोया बबूल तो आम कहां से होए…
बाबूलाल पे कहस कि भ्रष्टाचारियों पर साढ़े साती नहीं बल्कि झारखंड की गरीब जनता की आह से वक्र दृष्टि लगी है, जिसका कोई ज्योतिषीय उपाय नहीं है। अब बोया बबूल तो आम कहां से होए। इनका भविष्य सबको पता है। बाबूलाल ने यह भी लिखा है कि जल्द ही इनका राजयोग अब कारावास योग में बदलने वाला है। स्थान स्थानांतरण का प्रबल योग है। इनके आगे का समय अब आरामदेह केबिन से निकल कर अब होटवार जेल वाले कमरों में कटेगी मेरी सलाह मानिए अब झाड़ फूंक, तंतर मंतर, ज्योतिषियों के जादू-टोना के चक्कर में पड़ने के बजाय अपने पापों का प्रायश्चित करिए। गरीबों की गाढ़ी कमाई लौटाइए, लूटी गई पाई-पाई का हिसाब के साथ जनता को सच बताइए तो शायद इसी से पाप का बोझ कुछ हल्का हो जाए।

