logo

Ranchi : धुर्वा में विस्थापित परिवारों से मिले बाबूलाल, कहा- काम रोकिए नहीं तो बैठ जाएंगे धरना पर  

suhani_sanga.jpg

रांचीः 
रांची के धुर्वा में बन रहे स्मार्ट सिटी के अंदर आ रहे दो घरों को कल बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया था।दोनों घर के परिवार वालों से आज बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी बातों की जानकारी ली और उसके बाद रांची डीसी को वहीं से फोन किया बाबूलाल मरांडी ने डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि वह हमारे हवाले से सरकार को एक पत्र लिखें और कहे कि तत्काल काम को रोका जाए। कल हमने आपको खबर दिखाई थी कि किस तरह से दो कमरे के घर को तोड़ने के लिए दो बुलडोजर लगाया गया था,और एक आदिवासी बच्ची चीख-चीखकर सबसे पूछ रही थी क्या आप मुझे अपने घर में रखेंगे। 


परिवार की उम्मीद जगी 
बाबूलाल ने कहा कि जब तक इन परिवारों को पुनर्वास ना हो जाे तब तक काम को आगे ना बढ़ाया जाए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर अब आगे काम होगा तो वह यहीं पर अनिश्चितकाल के लिए धरना पर बैठ जाएंगे। बाबूलाल मरांडी ने रांची डीसी को यह भी कहा कि वह जिस लहजे और अंदाज में बोल रहे हैं उसी अंदाज में वह पत्र में भी लिखें। बाबूलाल मरांडी के इस आश्वासन के बाद विस्थापित परिवारों में उम्मीद तो जगी लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक अब उन्हें कहीं बताया नहीं जाएगा तब तक उन्हें किसी पर भरोसा नहीं होगा।