logo

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, पूछा- क्या ACB और उत्पाद विभाग में बड़े भ्रष्टाचार की तैयारी है?

babulal32.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कई सवाल किए हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से यह सवाल उठाए कि ACB ने उत्पाद विभाग में मौजूद कागजातों को आधी रात में क्यों हटाया, रात के अंधेरे में ACB ने यह काम क्यों किया, आखिर क्यों संदिग्ध तरीके से यह काम किया गया? कहीं ACB के इस काम से राजस्व को नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है? इसके साथ उन्होंने आगे लिखा कि चिंताजनक बात यह है कि ACB की यह कार्रवाई राज्य के DGP के देखरेख में की गई। 
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि ACB की यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रहे हैं। ACB द्वारा पहले भी कई फाइलों को हटा दिए जाने से राज्य में शराब के दुकानों के आवंटन को लेकर कई दिक्कतें आई थीं। इसके साथ राजस्व का भी नुकसान हुआ था। उन्होंने आगे सवाल पूछा कि कहीं ACB संचिकाओं को जब्त करके दस्तावेजों को नष्ट करने की कोशिश तो नहीं कर रही?
उन्होंने आगे सवाल किया कि आखिर क्यों एक ट्रक कागजात आधी रात को ही क्यों हटाए गए और इसके पीछे उद्देश्य क्या है? क्या ACB और उत्पाद विभाग के अंदर किसी बड़े भ्रष्टाचार के खेल की तैयारी चल रही है? उन्होंने आगे सवाल किया कि ACB की यह कार्रवाई क्या कुछ चुनिंदा अधिकारियों एवं राजनीतिक सरगनाओं को बचाने के उद्देश्य से की गई है? इसे लेकर जांच होना आवश्यक है।


 

Tags - latest babulal Marandi news babulala Marandi News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand News Updates in hindi Jharkhand News Updates jharkhand News updates jharkhand News hemant Sore babulala marandi wrote letter to CM he