logo

बाबूलाल मरांडी 25 अप्रैल को जाएंगे साहेबगंज, राजमहल लोकसभा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

MARANDI18.jpeg

रांची 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 25 अप्रैल को साहेबगंज जाएंगे। वहां राजमहल लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मरांडी दुमका लोकसभा के सारठ विधानसभा स्थित ताराबाद स्कूल मैदान में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मरांडी के साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा के सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहेंगे।


बीडी राम के नामांकन में हुए शामिल 

इधर, आज बुधवार को पलामू में एनडीए प्रत्याशी बीडी राम के नामांकन में मरांडी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। पलामू से इस बार 10% ज्यादा वोट पड़ना चाहिए। कमल निशान का बटन दबाकर वीडी राम को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में हुए विकास का कार्य किसी से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री गांव, गरीब, महिला, युवा सबकी चिंता करते हैं। सबके लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को घर दिया है। गैस दिया है। गरीब भूखे नहीं सोए, इसके लिए उन्हें मुक्त राशन दिया जा रहा है। यह अगले 5 साल तक जारी रहेगा। बीमार होने पर अच्छे अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड भी दिया है।


बीजेपी की प्रशंसा की 

 मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है। कांग्रेस, राजद, झामुमो ने कभी झारखंड के लोगों का सम्मान नहीं किया। झारखंड अलग राज्य का आंदोलन वर्षों से चल रहा था‌। कांग्रेस ने इस आंदोलन को खरीदने का काम किया। झामुमो सहित अन्य दल कांग्रेस के हाथों में बिक गए। मरांडी ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार ने कोयला, लोहा, सबको लुटवाया। बालू तक को नहीं छोड़ा। काम के लिए बालू लेकर जाने लोगों पर एफआईआर किया जाता है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiSAHEBGANJBJPOFFICE