डेस्क :
राज्य में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच आज विधानसभा में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के विरुद्ध दलबदल के दो मामलों में सुनवाई होगी। इसके लिए बाबूलाल मरांडी को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। आज विधानसभा में स्पीकर के न्यायाधिकरण में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के साथ विधायक भूषण तिर्की ,प्रदीप यादव के साथ बंधु तिर्की की सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई को लेकर सबकी निगाहें स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो पर टिकी हैं।

सुनवाई की तिथि 9 मई को पहले से तय
इस महीने की 6 तारीख को पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं विधायक दीपिका पांडेय सिंह द्वारा दर्ज़ बाबूलाल मरांडी के खिलाफ मामले में सुनवाई की गई थी। लेकिन सुनवाई की अगली तिथि पहले ही 9 मई को तय हुई थी। आज होने वाली सुनवाई वर्चुअल माध्यम से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से की जाएगी।

विधायक बंधु तिर्की की सुनवाई के पूर्व ही चली गई है सदस्यता
आज तीन विधायकों पर दर्ज़ दलबदल मामले में दो पर ही फैसला आना है। विधायक बंधु तिर्की सुनवाई के पूर्व ही दूसरे कारणों से अपनी सदस्यता खो चुके हैं। सुनवाई के पूर्व शनिवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली पहुंचे। जहां वे भाजपा के वरिष्ठ नेतागण से मिलकर उनसे राज्य में चल रहे वर्तंमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे।