logo

गैस सिलेंडर-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी के लिए बनाया जा रहा कृत्रिम संकट: बाबूलाल मरांडी

नम36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में गैस सिलेंडर या पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि जानबूझकर कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पहले राज्य में कितने गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती थी और वर्तमान में कितनी खपत हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं ताकि उनके करीबी लोग कालाबाजारी कर सकें। उन्होंने उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश के हापुड़ का मामला उठाया और कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद हुए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले यह दिखाते हैं कि कालाबाजारी में किन लोगों की संलिप्तता है। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशान कर किसी को भी कालाबाजारी का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।