द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री जी, ये जानकारी शायद आपतक न पंहुच रही हो या जानबूझकर पंहुचने नहीं दी जा रही हो कि आजकल आपका सीआईडी विभाग कुछ ज़रूरत से ज़्यादा ही 'सक्रिय' है"।
उन्होंने आगे कहा कि "मेरी सलाह है कि अपने अन्य सूत्रों से भी इस विभाग के “कार्यकलापों” पर नज़र रखिये और इसे एक्सटार्सन और व्यक्तिगत हित साधने का हथियार की तरह इस्तेमाल होने से बचाइये ताकि विभाग की छवि और साख के साथ ही सरकार की प्रतिष्ठा भी बची रहे"।
अंत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप आँख मूँदे रहेगें तो कहीं ऐसा न हो कि एक दिन ये आपके लिये जी का जंजाल बन जाये, सोचा पहले की तरह यह बिन मांगी सलाह भी आपको दे ही दूँ।