logo

कांग्रेस पार्टी के DNA में है भ्रष्टाचार और तानाशाही, गांव-गांव तक बताएंगे उनका फरेब- बाबूलाल मरांडी

a8111.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड बीजेपी ने मंगलवार (25 जून) को काला दिवस के रूप में मनाया। बीजेपी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया। दरअसल, यही वह तारीख है जब 1975 में देश की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी। काला दिवस मनाने के दौरान प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने आपातकाल की चर्चा की तथा देश की नई पीढ़ी को इसे जानने और समझने का आहवान किया।

कांग्रेस पार्टी के डीएनए में करप्शन और तानाशाही!
रांची महानगर बीजेपी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आपातकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के डीएनए में तानाशाही और भ्रष्टाचार है। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के द्वारा देश में लागू आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र बचाने,संविधान बचाने का ढोंग ,नाटक करने वालों ने भारत से लोकतंत्र को ही  समाप्त करने की कोशिश की। ये वही कांग्रेस है जिसने अपने हित में बार बार संविधान में संशोधन किए। तानाशाही रवैया ऐसा कि केवल आपातकाल ही नही लगाया बल्कि  अपने शासन का दुरुपयोग करते हुए 100से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाए।

राहुल गांधी ने फाड़ा था अपनी ही सरकार का अध्यादेश!
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी जी  संविधान की बात करते हैं। उन्हें अपनी  मनमोहन सरकार के कैबिनेट के निर्णय को चौराहे पर फाड़ने की बात याद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी  के द्वारा इंदिरा गांधी  ने जनता के साथ क्रूरता की पराकाष्ठा की। प्रेस तक की आजादी छीन ली। कांग्रेस के कुकृत्य के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया गया। लाखों लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए गए।जबरन नसबंदी कराए गए। कहा कि कांग्रेस का यही चरित्र आज भी है। झूठ फरेब,भ्रष्टाचार ,सदन में हंगामा,असंवैधानिक आचरण,संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना ये सब की पुनरावृति कांग्रेस जब भी अवसर आता है करने से नहीं चूकती।

सत्ता से बाहर रहकर छटपटा रही है कांग्रेस पार्टी!
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर छटपटा रही है। अब सदन में प्रोटेम स्पीकर पर भी हंगामा कर रही। इनके बयान सिलेक्टिव होते हैं। अपने सहयोगियों पर भी कही समर्थन तो कहीं प्रबल विरोध का नाटक करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता इनके इस चरित्र को समझ चुकी है। इसलिए राहुल गांधी सत्ता में कभी नहीं आ सकते। ये चोर चोर चिल्लाकर अपनी चोरी को छुपाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का उपयोग सेवा केलिए कभी नही किया। 60वर्षों से ज्यादा जंगल,पहाड़,गांव, टोलों में रहने वाले गरीब,आदिवासी,दलित,वंचित बुनियादी सुविधाओं केलिए तरसते रहे।

गांव-गांव तक बेनकाब करेंगे कांग्रेस पार्टी का चरित्र
बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के इस पाप को जनता के बीच ले जाएं। गांव गांव टोले गलियों घरों तक ले जाएं। उन्होंने आह्वान किया कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और इंडी एलायंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार किया,हम सभी संगठित होकर कांग्रेस के झूठ फरेब को उजागर करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों को जन जन तक पहुंचाने की प्रति स्पर्धा होनी चाहिए। हम अधिक से अधिक लोगों के बीच जाएं और कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को उजागर करें।

Tags - Babulal MarandiJharkhand NewsRahul GandhiCongressEmergency