logo

बाबूलाल मरांडी ने विनय चौबे को बेल मिलने पर दी प्रतिक्रिया, बोले- ACB ने जानबूझकर नहीं दायर की चार्जशीट

BABULAL34.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय चौबे को जमानत मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई शुरू से शक के घेरे में है। उन्होंने कहा राज्य सरकार तकरीबन 1000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ एसीबी ने जानबूझकर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे उनकी जमानत का रास्ता आसान हो गया। दरअसल हेमंत सरकार ने अपने ही पूर्व सचिव की गिरफ्तारी का नाटकीय षडयंत्र इसलिए रचा था, ताकि ईडी की जांच प्रभावित हो सके और सबूतों को मिटाया जा सके।
बाबूलाल मरांडी ने अंत में कहा कि ईडी के निदेशक को जनता के हजारों करोड़ की लूट में शामिल इन भ्रष्टाचारियों पर कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news ranchi news ranchi latest news vinay chaubey babulal marandi