logo

मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंच बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका मुखर अंदाज हमेशा याद रहेगा

मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंच बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका मुखर अंदाज हमेशा याद रहेगा

गिरिडीह 

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के दूसरे दिन सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सुदिव्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा और पार्टी अलग होने के बावजूद सुदिव्य कुमार सोनू से उनसे हमेशा बातचीत होती रहती थी।

विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखते थे

विधानसभा में भी दोनों पक्षों के बीच सवाल-जवाब और राजनीतिक बहस के दौरान उनका मुखर अंदाज साफ नजर आता था। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती और पूरी ताकत के साथ रखते थे। विपक्ष के सवालों का वे कड़े और बेबाक अंदाज में जवाब देते थे। यही उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व काफी मुखर था और वे अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने के लिए जाने जाते थे। बाबूलाल मरांडी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Tags - Sudivya Kumar Sonu Babulal Marandi Jharkhand Government Condolence