देवघर
Jharkhand Crime News: देवघर परिसदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Leader of the Opposition Babulal Marandi) के PA का बैग खंगालते हुए एक संदिग्ध युवक को देखा गया, लेकिन पकड़े जाने से पहले वह भाग गया। मिली खबर के मुताबिक मरांडी के PA मिथिलेश कुमार (Mithilesh Kumar) और विनय मुर्मू (Vinay Murmu) के कमरे में चोरी की कोशिश की गई। थाने में दिए आवदेन के अनुसार, बाबूलाल मरांडी के देवघर परिसदन पहुंचने के बाद करीब सुबह 11:45 बजे उनके साथ आए लोगों को कमरा आवंटित किया गया था। इसके बाद वो लोग रूम लॉक कर खाना खाने चले गये, जब लौटे तो देखा कि कमरा नंबर चार खुला है। अंदर गये तो देखा कि एक व्यक्ति PA मिथिलेश कुमार के बैग को खंगालकर उसमें कुछ तलाश रहा था। कमरे में लोगों की नजर पड़ते ही वो भागने लगा।
.jpeg)
बैग खंगालते देख उसे पकड़ने की कोशिश की गई
शिकायत के मुताबिक, युवक को बैग खंगालते देख उसे पकड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान युवक वहां से भागने लगा। शिकायतकर्ता ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। भागते समय उसका वीडियो भी बनाया गया, ताकि आगे उसकी पहचान करने में मदद मिल सके। शिकायत में बताया गया है कि युवक परिसदन में कैसे पहुंचा और वहां कमरे के अंदर किस उद्देश्य से गया, इसकी जांच जरूरी है।

परिसदन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
लिखित शिकायत में आशंका जताई गई है कि युवक पहले से ही कमरे या वहां मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि यह पता चल सके कि युवक कौन था और वह परिसदन के कमरे तक कैसे पहुंचा।
