रांची
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से छात्र आंदोलन जारी है। हजारों छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई को लेकर धरना और अनशन पर बैठे हुए हैं। इसी क्रम में आमरण अनशन पर बैठे पलामू के एक छात्र राहुल क्रांति की तबीयत अनशन के चौथे दिन अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, सचेतक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने अस्पताल जाकर राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी हौसला अफजाई की।

कहा- ये पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की लड़ाई है
इस दौरान भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। यह केवल एक छात्र की लड़ाई नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की लड़ाई है। युवाओं की आवाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता। छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
.jpeg)