logo

गिरडीह सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, घायल छात्र और ABVP कार्यकर्ता का जाना हाल

WhatsApp_Image_2026-08-22_at_11_54_45_AM.jpeg

गिरिडीह 
गिरिडीह में बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान JMM कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के बीच हुई झड़प के बाद राजनीति गरमा गई है। झड़प में घायल हुए दो युवकों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी
शनिवार को विधायक दल के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल ABVP कार्यकर्ता मंटू मुर्मू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मंटू मुर्मू के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों से ली और घटना के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद
बताया गया कि बीते दिनों छात्रों और छात्र संगठनों की ओर से हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान JMM कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। घटना में दो युवक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निष्पक्ष जांच और बेहतर इलाज की मांग
बाबूलाल मरांडी ने घायल युवकों से मुलाकात के बाद घटना पर चिंता जताई और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले छात्रों के साथ मारपीट की घटना गंभीर है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Tags - Babulal Marandi Giridih News ABVP JMM Jharkhand Politics